BREAKING NEWS

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीयों के आदेश पर ग्राम कैथोली में मजदूरों के अधिकारों विषयक जागरुकता शिविर आयोजित

144 लीटर अवैध शराब जो तस्करी हेतु ले जाया जा रहा था,बोलेरो गाड़ी सहित अभियुक्त गिरफ्तार

पत्रकारिता में निष्पक्षता,सेवा और सवाल करने से ही दूर होगी समाज की विकृतियाँ,वरिष्ठ पत्रकारों व अतिथियों का सम्मान

पति के महिला मित्र द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर गलादबा कर हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था,क ई सामान बरामद

Advertisment

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत छात्राओं को बनाया गया पुलिस अधीक्षक : छात्राओं/महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बालिकाओं को पुलिस अधीक्षक ने एक दिवस के लिये बनाया पुलिस अधीक्षक

Ajay Mishra

Tue, Sep 23, 2025

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0- के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अलग-अलग विद्यालयों की छात्राओं को एक दिवस के लिए बनाया गया पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी,क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी बनने के उपरान्त छात्राओं द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

उल्लेखनीय है कि आज 23 सितम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0- के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्येश्य से राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की 11वीं की छात्रा तनु प्रकाश को एक दिवस के लिए पुलिस अधीक्षक बनाकर जनसुनवाई करवाई गई । पुलिस अधीक्षक बनने के उपरान्त छात्रा द्वारा जनता दरबार मे आए आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें