BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

बलिया के 13000 शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन रुका है,शीघ्र भुगतान की : वेतन का 14 नवम्बर तक भुगतान न होने पर 15 से विद्यालयों में होगा कार्य बहिष्कार

Ajay Mishra

Tue, Nov 11, 2025

बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के वेतन सहित लगभग 5000 कर्मचारियों का वेतन/मानदेय के भुगतान में लगभग एक वर्ष से दिक्कतें आ रही हैं, न्यायालय द्वारा विभाग के खाते पर पत्येक माह रोक लगा दिया जाता है जिससे 13000 शिक्षकों/कर्मचारियों का वेतन बाधित हो जाता है, जिसका स्थाई समाधान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से नहीं हो रहा है,माह अक्टूबर का वेतन भी रुका हुआ है,शिक्षकों ने बार- बार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से तत्काल वेतन दिलवाने का दबाव बनाया जा रहा है जिस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के सुझावों के अनुसार यह निर्णय लिया है कि यदि तत्काल वेतन/मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो 15 नवम्बर से शिक्षक और कर्मचारी शिक्षण कार्य का बहिष्कार, मध्याह्न भोजन बच्चों को‌ नहीं खिलाने के साथ ही विभागीय सूचनाओं का आदान-प्रदान बन्द कर देंगे।इसमें 13 नवम्बर से ब्लाक संसाधन केन्द्र पर होने वाले आंतरिक संप्रेषण के कार्य का बहिष्कार भी शामिल होगा और इसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।

उक्त आशय का पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को‌ लिख कर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्पष्ट चेतावनी दे दिया है कि यदि शिक्षकों का वेतन भुगतान तत्काल नहीं होगा तो शिक्षक और कर्मचारी समस्त विभागीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

पत्र की प्रति अन्य उच्च अधिकारियों को भी भेंज कर चेतावनी से अवगत करा दिया गया है। उच्च अधिकारियों में महानिदेशक स्कूली शिक्षा,शिक्षा निदेशक (बेसिक)उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी बलिया और प्रान्तीय अध्यक्ष/मंत्री, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश को भी भेंज दिया गया है।उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और जिलामंत्री डॉ॰ राजेश पाण्डेय द्वारा दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें