BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

जनपद के सभी थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस" : थाना समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारीगण की उपस्थिति में की ग ई जन सुनवाई,राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम द् किया गया निस्तारण

Ajay Mishra

Sat, Aug 23, 2025

कुल प्राप्त 73 प्रकरण में से 23 प्रकरण थाने पर ही दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते से कराया गया निस्तारित

बलिया।आज 23 अगस्त को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना हल्दी में नायब तहसीलदार सदर व थानाध्यक्ष हल्दी की उपस्थित में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया व तत्काल मौके पर कुछ समस्याओं को निस्तारित किया गया व जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों का गठन कर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के अन्य समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

जिस क्रम में आज थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 73 प्रकरण आए, जिनमें से 23 प्रकरण थाने पर ही दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते से निस्तारित कराया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें