BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

बलिया सदर तहसील में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया : उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में विधिक सहायता शिविर

Ajay Mishra

Fri, Aug 7, 2026

बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया अनिल कुमार झा के निर्देशन में आज तहसील सदर सभागार बलिया में गरीबी उन्मूलन योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता विषयक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन चन्द्र प्रकाश तिवारी, सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे। गरीबी उन्मूलन योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों तथा पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला, बालक,दिव्यांगजन एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर आमजन की विधिक समस्याओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार श्री प्रदीप यादव, अधिवक्तागण, पैरा लीगल वालंटियर्स राजीव कुमार शास्त्री, विमलेश कुमार, रीता शर्मा, शिल्पी, मीरा व दिप्ती एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें