BREAKING NEWS

राहत व बचाव कार्य तेज, 6500 राशन कीट और 83000 भोजन पैकेट वितरित

जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों से दौरा कर आख्या तैयार करने को कहा

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण का कियागया सम्मान व विदाई

थाना सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया

खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी कर निकाले गये धन40000 को कराया वापस

Advertisment

रोजगार सेवकों ने किया एग्रीस्टेक सर्वे करने से इनकार : बी डी ओ बेलहरी को सौंपा ज्ञापन, कहा यह राजस्व विभाग का‌ काम

Ajay Mishra

Tue, Aug 26, 2025

संवाददाताः जितेन्द्र यादव 'जीतू'

बलिया । बेलहरी विकास खंड के रोजगार सेवकों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एग्रीस्टेक काप सर्वे करने से मना कर दिया। रोजगार सेवक संघ के सदस्यों का कहना है कि कृषि भूमि और खसरा पड़ताल का कार्य राजस्व विभाग का है। यह काम हमेशा से लेखपाल करते आए हैं। उन्होंने बताया कि आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने अपने पत्र में भी स्पष्ट किया है कि भूलेख खसरा का कार्य पूर्णतः राजस्व विभाग का है। संघ ने मांग की है कि रोजगार सेवकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे से मुक्त रखा जाए। उनका कहना है कि मनरेगा और जॉब चार्ट से अलग कोई काम देना है तो उसे उनके जॉब चार्ट में शामिल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में निगमेन्द्र पांडेय, संजय सिंह, अनिल राम, उदित यादव, जितेन्द्र ठाकुर, कृष्ण कुमार चौबे, संजय पाण्डेय, राहुल तिवारी और उदय शंकर यादव शामिल थे। बीडीओ सत्यप्रकाश ने इस संबंध में पुष्टि की कि रोजगार सेवकों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें