दो गुजराती देश की सम्पत्ति बेंच रहे है और दो गुजराती खरीद रहें हैं MP : सांसद सनातन पाण्डेय ने कहाकि देश के साथ छलावा व धोखा हुआ है,केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने जनता को ठगा है
Ajay Mishra
Mon, Jun 29, 2026
बलिया, 29 जून 202। बलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद सनातन पाण्डेय ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता को केवल ठगा गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज में सफर कराने तथा किसानों की आय दोगुनी करने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश की बागडोर कमजोर हाथों में है।
सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि विदेशों से काला धन वापस लाने का झूठा वादा किया गया था कि काला धन आयेगा तो देश की तरक्की होगी ये बनेगा वो बनेगा का दिवास्वप्न दिखाया गया, जबकि नोटबंदी के बाद आम जनता को सालों कतार में लगना पड़ा शादियां टूट ग ईं,कतार में कितने लोगों की जाने चली ग ई । उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद देश में किसानों की आत्महत्याओं में वृद्धि हुई, किसानों को एम एस पी(न्यूनतम विक्रय मूल्य) नहीं मिली, सरकार संवेदनहीन बनी रही।
उन्होंने यह भी कहा कि आज देश को केवल चार लोग चला रहे हैं—दो लोग देश की संपत्तियां बेच रहे हैं और दो लोग उन्हें खरीद रहे हैं। उन्होंने नाम लेते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री बेचने का कार्य कर रहे हैं, जबकि अडानी और अंबानी खरीदने का कार्य कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार नौ वर्षों में उस स्तर का कोई नया कार्य नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं के नाम बदल सकती है, लेकिन समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की बराबरी नहीं कर सकती।उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि सरकार टाप टेन अपराधियों की सूची जारी करे जिससे पता लग जायेगा कि उसमे किस जाति के है और किस पार्टी से संरक्षण पा रहे हैं, सनातन पाण्डेय द्वारा ब्राहम्ण के कुल देवता परशुराम भगवान के जन्मदिन के अवसर पर अवकाश को निरस्त करने की भी आलोचना किया।
सांसद सनातन पाण्डेय ने घोषणा की कि यदि 30 अगस्त 2026 तक वर्तमान सरकार द्वारा घोषित परियोजनाएं पूरी नहीं होती हैं, तो समाजवादी पार्टी प्रत्येक अधूरी परियोजना स्थल पर क्रमवार एक-एक दिन का भूख-हड़ताल/धरना-प्रदर्शन करेगी।सांसद ने कहाकि ना जूहु चौपाटी बना ना ही रोडवेज बस अड्डा बना ना ही, ना ही जेल और मेडिकल कालेज ही बना जब हमारी सरकार 27 में आयेगी तो हम मेडिकल कालेज और जिला जेल बनाएंगे जिसका उदघाटन समाजवादी पार्टी का कोई नेता करेगा।
प्रेस वार्ता के प्रारंभ में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने सांसद सनातन पाण्डेय तथा उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्र "मशाल", पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला महासचिव बीरबल राम, प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी, राजकुमार पाण्डेय, एस.एस. तिवारी, धनंजय सिंह बिसेन, रविंद्रनाथ यादव, रामेश्वर पासवान, जलालुद्दीन, अंगद मिश्रा फौजी, अजय यादव, आशुतोष ओझा,अटल पाण्डेय,जमाल आलम सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
