BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

जिले में जनगणना 2027 की तैयारी शुरु,डी एम का डिजिटल क्रियान्वयन पर जोर : सुपरवाइजर और गणना कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण,शिक्षक,लेखपाल व कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

Ajay Mishra

Mon, Feb 16, 2026

बलिया। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद देश की आठवीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस के माध्यम से कराई जाएगी। नागरिकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए संबंधित ऐप डाउनलोड कर जानकारी भरनी होगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में सुपरवाइजर एवं इन्वेस्टिगेटर (गणनाकर्मी) की नियुक्ति की जाए और उन्हें मास्टर ट्रेनर द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रशिक्षण की शुरुआत सुपरवाइजर स्तर से पहले कराई जाएगी। इस कार्य में शिक्षक, लेखपाल तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे विभागों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगाया जाए, जिनसे नियमित शासकीय कार्य प्रभावित न हो। साथ ही आमजन को मोबाइल ऐप के उपयोग और डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। साथ ही जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति में कुल नौ सदस्य होंगे। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ की संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों के नाम शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी को दिए। प्रशासन ने जनगणना 2027 को पारदर्शी, सटीक और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें