BREAKING NEWS

अण्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 45 टीम और 810खिलाड़ी

बलियाके सभी विधान क्षेत्रों मे लगेगा मतदाता पंजीकरण शिविर

समाजवादी पार्टी की बैठक में सभी से चुनाव में लग जाने को कहा गया

फरियादियों की सुविधा के लिए न ई व्यवस्था, अब जनसुनवाई के लिए आने वाले का रखा जाएगा रिकार्ड

निरीक्षणके दौरान आगामी पर्वो को देखते हुए रात्रि गश्त और पैदल गश्त का निर्देश

Advertisment

पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी,फिट रहने के लिए लगवाई दौड़ : अनुशासन व एकरुपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल,आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास

Ajay Mishra

Fri, May 8, 2026

बलिया। आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउंड पुलिस लाइन जनपद बलिया में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया।

इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए सुझाव दिये गये । इसी क्रम में पुलिस कप्तान द्वारा यूपी डायल 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देख-रेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिएगए ।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइन अक्षय कुमार पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक उ0नि0 कौशल कुमार पाठक एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें