BREAKING NEWS

खेल मैदान में खेलने को लेकर हुए झगड़े में एक को लगी चाकू,स्थिति सामान्य इलाज के बाद डिस्चार्ज

खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिआ जरुरी निर्देश,स्कूल चलो अभियान और निर्माण कार्यो की समीक्षा, दिए जरुरी निर्देश

135 वीं जयन्ती पर याद किए गये बाबा साहेब,जिलाधिकारी ने माल्यार्पण कर दिए उनके विचारों पर चलने के संदेश

दैनिक प्रात:भ्रमण टीम और प्राथमिक शिक्षक संघ ने अम्बेडकर संस्थान पहुंचकर मनाया बाबा साहब की जयन्ती

पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Advertisment

: भाजपा नेताओं के दबाव में दर्ज हुआ हल्दी थाने में मुकदमा,बीते कल बिहार राज्य का मामला बताकर नहीं दर्ज किया गया था मुकदमा

हल्दी (बलिया)। 26 मार्च। डीएनएन(आतीश कुमार उपाध्याय)। यूपी बिहार की सीमा पर गंगा नदी के इस पार हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल मौजा में गायघाट के किसानों व बिहार के लोगों के बीच खेत की फसल कटाई को लेकर मंगलवार के दिन मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया । जिसके बाद बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80 किसान हल्दी थाना में पहुंच गए और अपना पक्ष रखा। तब जाकर थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज किया। ज्ञातव्य है कि, हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह अपने खेत में मंसूर व सरसों की फसल काटने गए थे, इसी बीच बिहार के कुछ लोग लाठी- डंडे व हथियारों से लैस होकर वहां आ गए और यूपी के किसानों पर टूट पड़े। जिसमें हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह, शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया, जहां से चिकित्सकों ने चार लोगों को जिला अस्पताल से एक्स-रे करवाने हेतु राय दिया। घायलों द्वारा लिखित तहरीर भी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला बिहार क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जबकि किसानों का कहना है कि झगड़ा यूपी में हुआ है, जहां हम लोगों का खेत है। बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80 किसानों ने थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के सामने अपना पक्ष रखा। तब जाकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आयेगा उसके तहत कार्रवाई की जायेगी। एक्स-रे गुरुवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें