हल्दी थाना परिसर में पड़ी लावारिस मोटरसाइकिल की नीलामी 3 को : विभिन्न कारणों से बन्द लावारिस हालत में पड़ी मोटरसाईकिल की नीलामी कल होगी
Ajay Mishra
Fri, Oct 2, 2026
हल्दी। थाना परिसर में विभिन्न मामलों में लावारिस एवं निस्तारण योग्य पांच मोटरसाइकिलों की नीलामी तीन अक्तूबर शनिवार को कराई जाएगी। यह जानकारी थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने दी है, बताया कि नीलामी प्रक्रिया थाना परिसर में गठित समिति की देखरेख में नियमानुसार संपन्न होगी।
उत्तर प्रदेश शासन के ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत पुलिस की ओर से लावारिस वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और थानाध्यक्ष हल्दी राजू कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर में खड़े निस्तारण योग्य वाहनों की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है।
पुलिस के अनुसार पांच मोटरसाइकिलों की नीलामी तीन अक्तूबर को थाना हल्दी परिसर में उपजिलाधिकारी (न्यायिक), सदर, बलिया की अध्यक्षता में गठित नीलामी समिति द्वारा कराई जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि पर नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
