BREAKING NEWS

इन्दू देबी के पति ओम प्रकाश दुबे की तलाश जारी,शिवराम पुर घाट पर मोटर साइकिल मिली

हल्दी क्षेत्र में विद्युत तार बदलने और ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हवन-यज्ञ और भण्डारे के साथ हुआ अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का समापन

बलिया में निकली भव्य हर-घर तिरंगा यात्रा,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर,चौक शहीद पार्क में हुआ सम्पन्न

जनपद में सभीथानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने मार्ग परिवर्तन हेतु निर्देशित किया है,सुझाए गये मार्गसे ही वाहनका आवागमन होगा

Advertisment

परिवहन मंत्री दयाशंकर का जन्मदिन मन्दिर में मना,हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ : दया शंकर के जन्मदिन के अवसर पर क ई जगह हुआ सुन्दर काण्ड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ,

Ajay Mishra

Sat, Jun 27, 2026

संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू

हल्दी(बलिया)। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को उनके विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों की श्रृंखला आयोजित की गई। पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर सुन्दरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ,जरूरत मंदों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण तथा अस्पतालों में मरीजों के बीच फल व मिष्ठान वितरण जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे सेवा,समर्पण और जनकल्याण का दिवस बताते हुए मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और प्रदेश की प्रगति की कामना की। इस अवसर पर हल्दी क्षेत्र के राम लखन बाबा के मंदिर प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुबहड़ रिंकू दुबे की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के स्वस्थ,दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगल कामना की। वहीं राम लखन बाबा के मंदिर में भजन-कीर्तन,आरती और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर दुबहड़ भाजपा मंडल मंत्री हरिशंकर पाल ने बताया कि मंडल के सभी बूथों पर माननीय मंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू दुबे एवं संचालन वीरेन्द्र चौबे ने किया। इस मौके पर अमित सिंह,गोरे पाण्डेय, संतोष गुप्ता,रवि, राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें