BREAKING NEWS

TD कालेज के छात्रसंघ के मंत्री से लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जेपी और चन्द्रशेखर के खासमखास

जय प्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के प्रिय रामगोविन्द चौधरी

बलिया में भारी बारिश का येलो एलर्ट,1 से 12 तक सभी स्कूल बन्द, प्रशासन मुमुस्तैद

रामगोविन्द चौधरी जय प्रकाश नारायण,चन्द्रशेखर के भी बेहद करीब रहे

मनोनीत होने के बाद पहली बार बलिया आने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया

Advertisment

हुसेन की सदाओं में गूंजा ग्राम सभा पिण्डारी : शान व शौकत से निकला 10वीं मुहर्रम जुलूस,करबला में याद किए गये शहीद इमाम हुसेन और 72 साथी

Ajay Mishra

Fri, Jun 26, 2026

संवाददाता जितेंद्र यादव जीतू की रिपोर्ट

बलिया : ग्राम सभा पिंडारी मे त्याग और बलिदान के पर्व मुहर्रम की 10वीं तारीख यौम-ए-आशूरा पर शुक्रवार को पिंडारी में पूरी शान-ओ-शौकत के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। ‘या हुसैन..या हुसैन’ की सदाओं के बीच मुस्लिम समुदाय ने करबला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों के बलिदान को याद किया। जुलूस में हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं।दोपहर बाद शुरू हुआ जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते भर विभिन्न अखाड़ों से जुड़े खिलाड़ियों ने लाठी, डंडा, बाना, बनैठी, चकरी, बंदिश समेत हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। रोमांचक खेलों को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने श्रद्धा के साथ जुलूस में शिरकत की।करतब प्रदर्शन के बाद ताजिया जुलूस निकाला गया । पूरे आयोजन के दौरान पुलिस-प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस मौके पर हल्दी थाना क्षेत्र की बसुधरपाह पुलिस चौकी प्रभारी अजय सिंह ने अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और ग्रामसभा के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई

विज्ञापन

जरूरी खबरें