BREAKING NEWS

इन्दू देबी के पति ओम प्रकाश दुबे की तलाश जारी,शिवराम पुर घाट पर मोटर साइकिल मिली

हल्दी क्षेत्र में विद्युत तार बदलने और ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हवन-यज्ञ और भण्डारे के साथ हुआ अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का समापन

बलिया में निकली भव्य हर-घर तिरंगा यात्रा,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर,चौक शहीद पार्क में हुआ सम्पन्न

जनपद में सभीथानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने मार्ग परिवर्तन हेतु निर्देशित किया है,सुझाए गये मार्गसे ही वाहनका आवागमन होगा

Advertisment

विश्व शान्ति और सर्व कल्याण की कामना के साथ हुआ अनुष्ठान : हवन-यज्ञ और भण्डारे के साथ हुआ अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का समापन

Ajay Mishra

Tue, Aug 11, 2026

संवाददाता राजेश यादव जीतू

गड़वार(बलिया)क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ का विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की कामना से मंगलवार को समापन हुआ। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान व्यासपीठ से सियाराम दास जी महाराज ने कहा कि आत्मा को जन्म व मृत्यु के बंधन से मुक्त कराने के लिए भक्ति मार्ग से जुड़कर सत्कर्म करना होगा। हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मन वांछित फल प्रदान करते हैं। सियाराम दास जी कहा कि शिव कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर पार हो जाता है। शिव पुराण कथा से जीव में भक्ति,ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने संतों-महात्माओं और आचार्य विद्वानों को अंगवस्त्र देकर उन्हें विदाई की। इस अवसर पर यज्ञाचार्य कन्हैया दास,पं.अमित शास्त्री,प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह, बैजनाथ यादव, विजय बहादुर सिंह,बनवारी सिंह, विनोद सिंह,अशोक सिंह, लक्ष्मण सिंह,राधेश्याम सिंह,कन्हैया, अखिलेश,मिथिलेश,हरेराम,महेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें