BREAKING NEWS

जनपद में सभीथानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने मार्ग परिवर्तन हेतु निर्देशित किया है,सुझाए गये मार्गसे ही वाहनका आवागमन होगा

टीम ने कटान रोधी कार्यो के बारे में लिया विस्तृत जानकारी, बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था और राहत बचाव की ली जानकारी

गांव से शिवराम पुर गंगा घाट तक रोड रहा जाम,डी एम,एस पी भी गंगा घाट तक गये और प्रशासन की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया

पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति के समस्त महिला कर्मियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में की गोष्ठी/बैठक

उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में विधिक सहायता शिविर

Advertisment

सोमवार और शिवालयों तथा शहरके बालेश्वरबाबा मन्दिर केलिए मार्ग डायवर्जन : जनपद में सभीथानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने मार्ग परिवर्तन हेतु निर्देशित किया है,सुझाए गये मार्गसे ही वाहनका आवागमन होगा

Ajay Mishra

Sun, Aug 9, 2026

बलिया। श्रावण मास पर्व के अवसर पर शहर क्षेत्र के बालेश्वर मन्दिर भृगु ऋषि जी मन्दिर व अन्य प्रमुख मन्दिरों पर कावड़ यात्रियों व श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन-पूजन व जल चढाने के समय अधिक भीड़ होती है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में थाना क्षेत्र में नो एन्ट्री प्वाइन्ट से श्रावण मास पर्व हेतु प्रत्येक सोमवार को समय 01.00 बजे रात्रि से 21.00 बजे तक बलिया शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः बन्द(प्रतिबन्धित) रहेगा। उक्त के दृष्टिगत कर्मियों की ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था का संचालन कराना थानाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे।

नो एण्ट्री/डायवर्जन

1.दुबहड़ -बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास रोका जायेगा। यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा, होते हुए गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरही जायेगे।

2.शंकरपुर तिराहा बाँसडीह रोड- रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बाँसडीह रोड के पास रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरही जायेंगे।

3. हनुमानगंज- सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जायेगे।

4.फेफना तिराहा- रसड़ा व नरही की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास रोका जायेगा। यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।

5.अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।

श्रावण मास पर्व के अवसर पर जनपद बलिया शहर की यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत तीन पहिया व चार पहिया वाहन हेतु बैरियर प्वाइंट एवं डायवर्जन

1. मालगोदाम तिराहा पर बैरियर लगाकर तीन पहिया, चार पहिया वाहनों को रोका जायेगा। कोई भी तीन पहिया चार पहिया वाहन बालेश्वर मन्दिर की तरफ नहीं जायेंगे।

2. एलआईसी तिराहा पर बैरियर लगाकर दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों को रोका जायेगा। कोई भी वाहन बालेश्वर मन्दिर की तरफ नहीं जायेंगे।

3. महावीर घाट पर बैरियर लगाकर तीन पहिया, चार पहिया वाहनों को रोका जायेगा। कोई भी तीन पहिया चार पहिया वाहन बालेश्वर मन्दिर की तरफ नहीं जायेंगे।

4. शहीद पार्क नया चौक से तीन पहिया, चार पहिया वाहनों को रोका जायेगा। कोई भी तीन पहिया चार पहिया वाहन बालेश्वर मन्दिर की तरफ नहीं जायेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें