BREAKING NEWS

धार्मिक और उल्लास साथ निकली ठाकुरजी की शोभा यात्रा

विभिन्न कारणों से बन्द लावारिस हालत में पड़ी मोटरसाईकिल की नीलामी कल होगी

पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के तेरहवीं में होगें शामिल

गाधी के विचारो को अपना कर गांवो को बनाएं मजबूत,DM

सांसद नीरज शेखर और विधायक केतकी सिंह को ज्ञापन देकर की मांग

Advertisment

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अक्टूबर को गोसाईंपुर आयेंगे : पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी के तेरहवीं में होगें शामिल

Ajay Mishra

Fri, Oct 2, 2026

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 9 अक्टूबर को बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत गोसाईपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी जी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे तथा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से प्रस्थान कर आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा लगभग 11:45 बजे गोसाईपुर हेलीपैड पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी गोसाईपुर में लगभग 45 मिनट रुकेंगे। इस दौरान वह शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे तथा तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वह देवरिया जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें